फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती चिता से शव उठवाया

Fri, 12 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
शव की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जगदीशपुर टोला माईधिया में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने जलती चिता से शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थान के गांव डुमडुम निवासी उदयभान सिंह की पुत्री रीतू (20) की शादी 24 अप्रैल को हाटा कोतवाली के गांव जगदीशपुर टोला माईधिया निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र अंगद सिंह के साथ हुई थी। बुधवार की रात में रीतू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह रीतू के ससुराल वाले बिना मायके वालों को सूचना दिए ही शव का दाह संस्कार करने लगे। इसी बीच किसी ने सूचना उसके मायके वालों को दे दी। मायके के कई लोग दाह संस्कार वाली जगह पर पहुंच गए। इन लोगों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही ससुराल वाले भाग खडे़ हुए। पुलिस ने चिता की आग बुझा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अंगद सिंह, ससुर जनार्दन सिंह, सास बरसाती देवी सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें