फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
ट्रैक पर लाश - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुदही। मंगलवार की सुबह दुदही के पूर्वी आउटर ढाले से करीब 200 मीटर दूर एक व्यक्ति का शव ट्रेन से कटा मिला। विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही के पूर्वी आउटर ढाले से 200 मीटर दूर पडरौन-मडुरही गांव की महिलाओं ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का कटा हुआ शव देखा। मृतक की उम्र तकरीबन 50 वर्ष थी। महिलाएं उधर घास काटने गई थीं।
विज्ञापन



उन्होंने गांव में आकर इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई उमेश कुमार ने जब शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से 100 रुपये का नोट और एक टार्च मिला। उस व्यक्ति ने धोती-कुर्ता पहना था।

शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव एक दिन पहले का मालूम पड़ रहा था। इससे पहले सोमवार को एक महिला का सिर कटा शव गौरी श्रीराम रेलवे स्टेशन पर मिला था।
विज्ञापन


पुलिस अभी महिला के  शव की भी शिनाख्त नहीं कर सकी है। इस संबंध में एसओ ओपी राय का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें