फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर

Sun, 22 May 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चार पहिया वाहन चालक ने रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे  पडरौना-दुदही मार्ग पर गोड़रिया बाजार के पास बाइक सवारों को टक्क मार दिया।
विज्ञापन



घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया।   रविवार को दिन में करीब तीन बजे बिहार के घघवा रूपही गांव निवासी दो युवक रामप्रवेश मद्धेशिया और धनंजय बैठा पडरौना की ओर से बाइक से दुदही की तरफ  आ रहे थे।


बाइक सवार युवक विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गोड़रिया बाजार के पास पहुंचे ही थे कि दुदही की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दोनों को टक्कर मारकर भाग निकला।
विज्ञापन



चार पहिया की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गए। दोनों युवकों को गांव के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया। विशुनपुरा थाने के एसओ ओपी राय का कहना है कि दोनों घायल गोरखपुर रेफर हो गए हैं। चार पहिया अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें