फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, हालत नाजुक 

Fri, 07 Oct 2016 11:10 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
रामकोला।  थाना क्षेत्र के खपरधिक्का गांव के सामने शुक्रवार की रात आठ बजे बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी। धुआंटीकर गांव के इन युवकों में से एक के सीने और दूसरे की पीठ पर गोली लगी है। रामकोला सीएचसी से दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घरवालों ने लूट या किसी रंजिश से इंकार किया है। मामले की छानबीन के लिए रामकोला पुलिस गांव पहुंची है।
विज्ञापन

धुआंटीकर निवासी 26 वर्षीय धर्मवीर अपने आठ वर्षीय भांजे नगेसर व गांव के ही 25 वर्षीय गुड्डू चौधरी के साथ बाइक से इसी थाना क्षेत्र के खोटहीं गांव के केरवनिया टोला में एक रिश्तेदार के घर गए थे। रात आठ बजे घर वापस लौटते वक्त रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर खपरधिक्का गांव के पास पहले से मौजूद बदमाशों ने इनकी बाइक रोक ली और धर्मवीर व गुड्डू को गोली मार दी। गोलीे की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां दोनों सड़क पर गिरे पड़े थे। लोगों ने घायलों को तत्काल इन्हें रामकोला सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों के साथ लूट की वारदात नहीं हुई है और घरवाले भी किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंची रामकोला पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। एसओ श्यामलाल यादव के अनुसार घटना की छानबीन की जा रही है।  मुख्य सड़क पर हुई इस वारदात से खपरधिक्का व धुंआटीकर समेत आसपास के गांवों में दहशत है। कई गांवों के लोग घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए खपरधिक्का से धुआंटीकर तक पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें