फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाकर मारने के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Fri, 22 Apr 2016 11:39 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
कुबेरस्थान। छह अप्रैल को कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के भगड़ा पिपरासी गांव में आग में जलने से महिला समेत दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



भगड़ा पिपरासी गांव में सोते समय लगी आग में रामचंद्र की पत्नी निर्मला की जलने से मौत हो गई थी, जबकि उन्हें आग से बचाने की कोशिश में रामचंद्र और गांव के ही राकेश गंभीर रूप से झुलस  गए थे।


घटना के दूसरे दिन ही रामचंद्र के भाई फेंकू ने पड़ोस के तीन लोगों पर भाई की पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी तीनों व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


इलाज के दौरान 16 अप्रैल को राकेश की भी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह तकरीबन नौ बजे पुलिस ने दो आरोपियाें भुआल और अनिल को कुबेरस्थान के प्राइवेट बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। एसओ प्रह्लाद पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियाें को जेल भेज दिया गया तथा तीसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें