फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, दबोचा

Fri, 22 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ डाले। घटना के समय नाबालिग घर पर अकेली थी। लड़की की मां और भाई घर से बाहर सामान खरीदने गए हुए थे। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाबालिग लड़की के बयान दर्ज किए। नाबालिग ने बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ सुजानपुर में रहती है। वीरवार सायं साढ़े सात बजे उसकी मां और भाई घर से बाहर गए हुए थे।

घर पर अकेला देखकर पास ही रहने वाला एक युवक उसके कमरे में घुस आया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी एक अन्य मामले में पुलिस हिरासत में रह चुका ह्रै।

थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे उसके घर से धर दबोचा लिया है। इसके बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी युवक को 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें