फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कीमती सामान चुरा ले गए चोर

Fri, 08 Apr 2016 11:55 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के सलेमगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने उसी गांव में एक अन्य व्यक्ति के यहां भी चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। जानकारी मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


तरयासुजान थानाक्षेत्र स्थित सलेमगढ़ के मौजा टोला निवासी देवकी नंदन सिंह के घर में बृहस्पतिवार की रात में चोर छत के रास्ते में आंगन में पहुंचे। चोरों ने सभी कमरों को खंगाला और बाक्स का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए। शुक्रवार को सुबह जब परिवार के सदस्य जगे तो कमरों में सामान बिखरा देख सन्न रह गए। चोर नकद समेत कीमती सामान लेकर चले गए थे।

हालांकि घर से कुछ अटैचियां आदि गायब मिले। लोगों ने घर के पास खोजबीन की तो करीब 100 मीटर की दूरी पर अटैची और अन्य सामान मिले। चोरों ने गांव के ही वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम देने के प्रयास किया लेकिन घर के लोगों के जग जाने पर वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए। बाद में परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। परिवार के लोगों ने बताया कि नकदी सहित करीब पांच लाख के सामान गायब होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें