फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

Fri, 08 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
विज्ञापन
दौड़ द‌िलाएगी जीत - फोटो : Demo
विज्ञापन
दो साल पहले आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में फार्म हॉउस मालिक की हत्या के आरोप में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। रूधौली थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों व्यक्तियों को आंध्र प्रदेश पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी नसुरूल्लाह पुत्र रूआब अली और मजीबुल्लाह पुत्र सज्जाक अली चित्तूर के विजयपुरम थाना क्षेत्र एक फार्म हॉउस में पालिश का काम करते थे।

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 24 मार्च 2014 को फार्म हॉउस में मालिक रघुपति नायडू के गले को केबल से कस कर और सिर पर रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं मारने के बाद उन्हें पानी के टब मे डाल दिया। हत्या करने के बाद डेढ़ लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट कर अपने गांव चले आए। उन्हें लगा कि दूसरा प्रदेश होने की वजह से पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाएगी, मगर पुलिस लगभग दो वर्ष बाद उनका पता लगाते हुए बृहस्पतिवार को रूधौली थाने पहुंच गई।
विज्ञापन


 उनके बारे में एसओ अखिलेश कुमार सिंह को जानकारी देते हुए उनकी गिरफ्तारी में मदद मांगी। शुक्रवार को रूधौली पुलिस की मदद से आंध्र प्रदेश पुलिस ने टिकरी गांव पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें लेकर आंध्र प्रदेश रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें