फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी, आभूषण पर हाथ साफ किया

Mon, 04 Jul 2016 10:51 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
चोर बटोर ले गए एक लाख का माल
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खड़साल टोले में रविवार की रात चोरों ने घर में घुसकर करीब दो लाख रुपये के आभूषण, नकदी आदि चुरा लिया। घरवालों को इसकी जानकारी सोमवार को सुबह हुई। उस परिवार के लोगों ने तहरीर देकर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बांसगांव के खड़साल टोला निवासी संतोष कुशवाहा रोज की भांति अपने घर के बाहर बिस्तर लगाकर सोए थे। देर रात चोरों ने उनके घर में दाखिल होकर चार पेटियां चुरा लिया। उसके बाद घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही पेटियों को तोड़कर चोरों ने नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर चले गए। घरवालों की इसकी जानकारी सोमवार की सुबह हुई। गृहस्वामी ने इसकी तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। संतोष का कहना था कि पेटियों में सोने-चांदी के आठ आभूषण, 40 हजार रुपये नकदी तथा अन्य कीमती सामान थे। इस संबंध में एसओ ओमप्रकाश राय का कहना था कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है चोरी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में इस महीने चोरी की यह तीसरी घटना है। इसके पहले शुकुल सिंह के घर से चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के सामान चुराए थे। इसी तरह दुदही बाजार की एक मोबाइल की दुकान से भी चोरों ने 350 मोबाइल सेट चुरा लिया था। लेकिन पुलिस इन चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें