फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 25 Apr 2016 11:35 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। कसया थानाक्षेत्र के खदही गांव के 26 वर्षीय एक युवक का शव सोमवार को उसके घर में कुंडी से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि खदही गांव के मुसहर टोली निवासी शिवपूजन का बेटा मुनेब रोज की तरह दिन में करीब दस बजे खाना खाया और अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन


उसकी पत्नी सीमा लकड़ी चुनने के लिए बाहर चली गई। जब वह लौटी तो पति का शव कमरे की कुंडी से लटकता पाया। सीमा के रोने और चिल्लाने के बाद पड़ोसी भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे कसया एसओ ने शव को उतरवाया और पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में चर्चा थी कि इस परिवार में इसके पूर्व के वर्षों में भी तीन मौतें हो चुकी हैं। किसी भी मौत के विषय में कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चला। मुनेब की पत्नी सीमा के अनुसार वह कई दिनों से सिर में दर्द की बात कहा करते थे और मानसिक रूप से काफी परेशान थे।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ कसया विनय कुमार पाठक ने कहा कि युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें