फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से फिर मची तबाही, 13 घर जले

Fri, 15 Apr 2016 11:28 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही : गौरहां गांव में लगी आग से 13 लोगों के घर जल गए। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही। तरयासुजान थानाक्षेत्र के गौरहां गांव में बृहस्पतिवार की रात लगी आग में 13 लोगों के घर जल गए। खाना बनाते वक्त लगी आग ने देखते ही देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


इससे लोग घरों में रखे सामान भी नहीं बचा पाए। दमकल की गाड़ी पहुंचने पर आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। इसी तरह सेवरही में बृहस्पतिवार की रात लगी आग से एक व्यक्ति की झोपड़ी जल गई।

तरयासुजान थाने के गांव गौरहां में बृहस्पतिवार की रात चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते 12 झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। गांव गौरहां में विश्वनाथ के घर में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। घर के लोग शोर मचाते हुए  बाहर निकले।
विज्ञापन


जब तक गांव के लोग शोर सुन आग बुझाने की कोशिश करते तब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की चपेट में भैरव, कैलाश, फागू, पन्नेलाल, इंद्रनाथ, सुरेश, भोलू, दहारी, सोना सहित 12 लोगों की झोपड़ियां आ गईं।

गांववालों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। बाद में अग्निशमन दल के लोगों ने गांववालों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू किया। शुक्रवार को गांव पहुंच सेवरही के पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने आग से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री दिया। उनके साथ ग्राम प्रधान  रूदल यादव, नगीना यादव, आदित्य राय, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।


हल्का लेखपाल अशोक वर्मा ने आग की घटना में हुई क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेजी। आग लगने की एक घटना बृहस्पतिवार को देर रात सेवरही के जानकीनगर मोहल्ले में भी घटी। यहां रहने वाले शिवजी गिरी की झोपड़ी आग से जल गई। आग से घर में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें