फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Sat, 05 Mar 2016 04:17 PM IST
कुश्ाीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के गाजीपुर गांव के सामने हाइवे पर बिहार की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे तक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में चालक हरिहरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार हरिहरपुर गांव के निवासी 32 घेघन और 35 वर्षीय हरिनाथ चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सीएचसी तमकुही में भर्ती कराया। जहां हरिनाथ की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

हाइवे पर ही हुई एक अन्य घटना में बाइक और साइकिल की ओवरब्रिज के अंतिम छोर पर टक्कर होने पर डिबनी बंजरवा गांव निवासी रामाज्ञा कुशवाहा  और हरिहरपुर गांव निवासी मन्नान कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को सीएचसी तमकुही पहुंचाया। जहां रामाज्ञा की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें