फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट की मार्ग दुर्घटना में मौत

Wed, 29 Jun 2016 11:35 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर में हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से  फार्मासिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कुशीनगर जिले की कसया सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के बांसगांव तहसील के भुसवल गांव निवासी अनिल सिंह(40) पुत्र प्रद्युम्न सिंह गोरखपुर से आ रही बस से हेतिमपुर चौराहे पर बुधवार सुबह करीब दस बजे उतरे। हाइवे पार करते समय वह कसया की तरफ आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की हालत गंभीर देख चालक ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे खड़ा कर भाग गया।

आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी कसया भेजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात थे।   वह परिवार के साथ गोरखपुर रहते थे। 
विज्ञापन

वहीं सूचना पाकर सीएचसी कसया पहुंचे नौतन हथियागढ़ नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के  प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर शुभलाल शाह ने बताया कि दुर्घटना के बारे में परिवार के लोगों सूचना दे दी गई है।

मौके पर डॉक्टर सीएम मिश्र, अनिल कुमार त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। घटना स्थल देवरिया था और कसया सीएचसी कुशीनगर जिले में है। ऐसे में पोस्टमार्टम को लेकर चार घंटे तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही है। बाद में उनका पोस्टमार्टम कसया में कराया गया। अनिल की मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया।

उनके दोनों छोटे भाई सुनील सिंह,  सतीश सिंह, पत्नी पूनम और इकलौता बेटा टूरिस (14) कसया सीएचसी पर पहुंचे।एसओ रामपुर कारखाना मृत्युंजय पाठक का कहना है कि हेतिमपुर में मार्ग दुर्घटना में फार्मेसिस्ट की मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम कसया में हुआ है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें