फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की नहर में डूबने से मौत

Wed, 23 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही (ब्यूरो)। बुधवार को सुबह छह बजे के करीब नित्य क्रिया के लिए निकले एक 12 वर्षीय किशोर की बड़ी गंडक नहर में पडहरा पुल के समीप डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मछुआरों की मदद से किशोर के शव को निकलवाया जा सका।  बिहार के डिही पकडी निवासी ऐनुल हक का 12 वर्षीय बेटा आरिफ  बचपन से ही विशुनपुरा थाने के बडहरा गांव निवासी अपने मामा हसमत अंसारी के यहां रहता था। बुधवार को हसमत की बहन की शादी थी।
 इसमें शामिल होने के लिए सगे संबंधी आये हुए थे। बुधवार को आरिफ अपने रिश्तेदारी के दो लड़कों के साथ पडहरा बड़ी गंडक नहर के पास शौच के लिए गया। नहर से पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि आरिफ को डूबते देखकर उसके साथ आए बच्चे भाग गए।
विज्ञापन

वहां उधर से गुजर रहे हाफिज मौलाना ने बच्चे को नहर में डूबते देख छलांग लगा दिया और वह बच्चे का जैकेट पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश करने लगे लेकिन जैकेट शरीर से निकल गया और आरिफ पानी में बह गया। कुछ देर बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों को बुलवाकर शव खोजने का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद मछुआरों की मदद से आरिफ का शव निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें