फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा फाड़ने पर पथराव, लाठी चार्ज

Sat, 24 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ताजिया के रास्ते को लेकर हुए बवाल के बाद लगभग तीन बजे स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि जैन गली के सामने मुख्य सड़क पर समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे धर्म का झंडा फाड़ने के बाद पथराव शुरू कर दिया। इससे नाराज लोगों की ओर से भी पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

लगभग 40 मिनट तक उपद्रव होता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस दौरान भीड़ ने सड़क के किनारे खड़ी दो बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।
हालात बिगड़ते देख पुलिस हरकत में आई और लाठीचार्ज के बाद आंसू गैस के गोले दागना शुरू किया। लगभग दो घंटे बाद सड़क पर रखे गए ताजिया कर्बला के लिए ले जाना शुरू हो सका।
कसया के गुलाबी चौक पर दुर्गा पंडाल का बांस काटकर रास्ता बनाए जाने का विवाद बढ़ा तो अशांति फैल गई। हालांकि प्रशासन की ओर से काफी प्रयास किया गया कि बीच का रास्ता निकल जाए, लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया।
विज्ञापन

वार्ता विफल होने के बाद अधिकारियों ने ताजियों को गांधी चौक से गोला बाजार तक भ्रमण करा लेने के लिए कहा। वहां से लौटते समय जैन गली के सामने धार्मिक झंडा फाड़ने को लेकर दोबारा बवाल हो गया। इसकी प्रतिक्रिया में दोनों समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
सड़क के किनारे खड़ी दो बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई और कई दुकानों पर भी ईंट-पत्थर फेंके गए। लगभग 40 मिनट तक सड़क पर उपद्रव होता रहा, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल होने के बाद भी प्रशासन की ओर से विलंब से कार्रवाई शुरू हुई। हालांकि पथराव में किसी को चोट नहीं लगी। लगभग साढ़े पांच बजे के बाद ताजिया को कर्बला में ले जाया जाना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें