फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर फाड़कर घायल महिलाओं को भगाया

Thu, 31 Mar 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रामकोला। जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान घायल महिला बेटियों के साथ बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन वहां महिला की फरियाद सुनने की बजाय पुलिसकर्मी ने तहरीर फाड़कर महिला को खदेड़ दिया। उसके बाद महिला रामकोला सीएचसी पहुंची, जहां इलाज कराने के बाद रामकोला थाने में  तहरीर दी।
विज्ञापन


खोटहीं गांव के नौका टोले की निवासी सैलून नेशा का उनके पट्टीदार से जमीन का विवाद है। बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन चार बजे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में सैलून नेशा सहित उनकी दोनों बेटियों रुखसाना और जुबैदा को चोटें आईं। महिला तहरीर देने के लिए अपनी बेटियों को लेकर खोटहीं पुलिस चौकी पर पहुंची। तहरीर देते समय दूसरे पक्ष के लोग भी वहां मौजूद थे।

दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा, जिस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने महिला की शिकायत सुनने की बजाय तहरीर फाड़कर फेंक दिया और महिला को पुलिस चौकी से खदेड़ दिया। घायल महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां इलाज कराने के बाद थाने पहुंची और एसओ को तहरीर दी। इस संबंध में एसओ सौदागर राय का कहना था तहरीर मिल गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें