फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज किसानों ने सचिव को बंधक बनाया

Thu, 31 Mar 2016 11:24 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति सेवरही के परिसर में हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही। केन यूनियन के चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम नहीं होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति सेवरही के परिसर में हंगामा किया। नाराज किसानों ने सचिव को एक घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखा। मौके पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन से किसानों की वार्ता हुई। उनके समझाने के बाद किसानों ने सचिव को मुक्त किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केन यूनियन सेवरही में एकत्र पांडेय मुन्नीपट्टी गांव के श्यामपट्टी टोले के किसानों ने मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने पर हंगामा किया। पूर्व प्रधान शहाबुद्दीन अंसारी की अगुवाई में किसानों ने केन यूनियन के सचिव को एक कमरे में बंद कर दिया। इन किसानों का कहना था कि बुधवार को जब वे सूची में नाम शामिल कराने पहुंचे तो सचिव ने उन्हें भगा दिया। उसके बाद वे अपने वार्ड संख्या-10 के सहायक रिटर्निंग आफि सर के पास गए तो वह भी मौके से गायब थे।

किसानों ने एसडीएम तमकुहीराज को फोन किया तो हाईकोर्ट में होने के कारण उन्होंने बात नहीं की। फिर डीएम को फोन किया तो उन्होंने डीसीओ से शिकायत करने की सलाह दी। लेकिन कहीं भी समस्या का हल नहीं निकला। इससे नाराज किसानाें ने बृहस्पतिवार को केन यूनियन परिसर में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए सचिव से फिर बात की। एक बार फिर उन्हें फटकार मिली, जिससे नाराज होकर किसानों ने सचिव को एक कमरे में बंद कर दिया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


बात बढ़ते देख सचिव ने अधिकारियों को अवगत कराया। बाद में तहसीलदार तमकुहीराज रामसमुझ प्रसाद और एसओ सेवरही संजय राय ने पहुंचकर किसी तरह सचिव को मुक्त कराया। अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। मौजूद किसानों को बताया कि विलंब हो जाने के कारण अब सूची में नाम शामिल किया जाना संभव नहीं है।

इस संबंध में केन यूनियन के सचिव पीएन पांडेय का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। इस दौरान केन यूनियन के चेयरमैन सुरेंद्र राय, अनूप राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें