दुकान में जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार। भैरोगंज बाजार में शुक्रवार की रात चोर एक दुकान का ताला तोड़कर एक लैपटॉप और नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य के कीमती सामान चुरा ले गए। शनिवार को सुबह जानकारी होने पर दुकान के मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकानदार की तरफ से जताए गए संदेह के आधार पर पुलिस चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
जटहां बाजार थाना के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के नुनिया पट्टी टोला निवासी दिनेश यादव की भैरोगंज बाजार में दुकान है। शुक्रवार की रात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे एक लैपटॉप, 23 हजार नकद और पांच मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
शनिवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर थाने के एसआई जितेंद्र राय पहुंचे और जांच की। दुकानदार की तरफ से जताए गए संदेह के आधार पर पुलिस चार लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। एसओ राणा राजेश सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।