फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Sat, 07 May 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही क्षेत्र में पांच परियोजनाओं पर बिना कार्य कराए राज्य वित्त के 6.45 लाख रुपये भुगतान करने के मामले में बीडीओ की रिपोर्ट पर सीडीओ ने कार्यप्रभारी ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेट्री) को निलंबित कर दिया है, जबकि आरईएस के एक्सईएन के अवकाश पर होने की वजह से जेई के विरुद्ध अभी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन



एक्सईएन के आने पर इस मामले में जेई पर भी कार्रवाई की जा सकती है। उधर, डीडीओ ने अभी सोमवार को जांच रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही है। दुदही क्षेत्र में खड़ंजा, मिट्टी कार्य, नाली और पुलिया निर्माण के नाम पर खंड विकास कार्यालय की तरफ से राज्य वित्त के 6.45 लाख रुपये बिना कार्य कराए ही मार्च महीने में भुगतान कर दिए गए थे।

इस रकम का भुगतान कार्य प्रभारी ग्राम पंचायत अधिकारी शरीफ अंसारी और आरईएस के जेई कुतुबुद्दीन अंसारी की संस्तुति पर किया गया था। वित्तीय वर्ष खत्म होने का समय आया तो आनन फानन में सामग्रियों के आपूर्तिकर्ता फर्म से रुपये वापस करा लिए गए। ये कार्य दुदही क्षेत्र के पडरौन मडुरही, विजयपुर उत्तरपट्टी, विजयपुर दक्षिणपट्टी और दुदही में कराए जाने थे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने 28 मार्च के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जब यह बात अधिकारियों के संज्ञान में आई तो कार्रवाई शुरू हुई। सीडीओ ने बीडीओ से इस मामले में रिपोर्ट तलब की थी। बीडीओ की रिपोर्ट पर सीडीओ केदारनाथ सिंह ने कार्य प्रभारी सचिव शरीफ अंसारी को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। आरईएस के जेई पर भी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

उधर, डीएम के आदेश पर 29 अप्रैल को जांच करने दुदही ब्लॉक में गए डीडीओ और वरिष्ठ कोषाधिकारी की तरफ से अब तक उन्हें रिपोर्ट प्रेषित नहीं की गई है। डीडीओ बीके पाठक ने बताया कि वह सोमवार को डीएम को  रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें