फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी, चोर पकड़ा गया

Wed, 09 Mar 2016 11:46 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
हाटा। पुरानी शराब गद्दी के बगल में स्थित कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात घुसा एक चोर एलईडी टीवी चुरा ले गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। दुकान सहित पूरे मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोर पहचान लिया गया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर टीवी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


हाटा में मारकंडेय मद्धेशिया की पुरानी शराब गद्दी के बगल में कपड़े की दुकान है। इसी मकान में वह परिवार के साथ रहते भी हैं। मंगलवार की रात उनके परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद सो गए। भोर में जब मारकंडेय की नींद खुली तो एलईडी टीवी गायब देख कर दंग रह गए।

परिवार के अन्य लोगों ने उठकर देखा तो सीढ़ी और मकान के कई दरवाजे खुले हुए थे। घर में चोरी का शक होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज को देखा तो रात में सीढ़ी के रास्ते मकान में दाखिल होने वाले एक युवक का पूरा वीडियो रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक छत से सीढ़ी के रास्ते नीचे आया। दुकान में कैश काउंटर की ओर गया तो वहां दो लोगों को सोता देखकर वापस ऊपर के कमरे  में गया। किचन में पहुंचकर वहां रखा गैस सिलिंडर निकालकर छत के रास्ते मकान के पीछे फेंक दिया। उसके बाद युवक फिर कमरे में आया।

वहां लगी एलईडी टीवी निकालकर छत के रास्ते ही वापस निकल गया। चोर की पहचान कस्बे के काली मंदिर मोहल्ले के रहने वाले भीम मद्धेशिया के रूप में हुई। कस्बा चौकी इंचार्ज की अगुवाई में लगी पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह भीम को बाजार से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई टीवी बरामद कर लिया।

इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने कहा कि चोरी की सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। चोरी कर रहे युवक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें