फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां पर जलाने की कोशिश का आरोप

Fri, 25 Mar 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटहेरवा। थानाक्षेत्र के पिपरा कनक गांव के बोधा टोला निवासी एक व्यक्ति ने अपने पिता, सौतेली मां और भाइयों पर घर का सामान बाहर फेंकने और विरोध करने पर मारने-पीटने और जलाने के लिए शरीर पर पेट्रोल छिड़कने का आरोप लगाया है। उसने थाने में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पिपरा कनक गांव के बोधा टोला निवासी पीड़ित ने तहरीर में बताया है उसके पिता की दो शादियां हैं। एक पत्नी के दो पुत्र, जिनमें खुद शिकायतकर्ता और दूसरा एक अन्य भाई है। वे दोनाें भाई घर में सामान रखे हैं और रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं।

आरोप है कि 22 मार्च को सुबह तकरीबन आठ बजे घर पहुंचने पर देखा कि उसके पिता, सौतेली मां और उनके चार बेटों ने मिलकर दोनों भाइयाें का सामान बाहर फेंक दिया है।
विज्ञापन


­यह भी आरोप है कि पूछे जाने पर उन लोगाें ने न केवल पीट दिया, बल्कि जलाने की नीयत से शिकायतकर्ता के शरीर पर पेट्रोल उड़ेल दिया। किसी तरह से भागकर उसने अपनी जान बचाई। इस संबंध में एसओ जितेंद्र यादव का कहना था कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें