फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धांत का अंतिम संस्कार हुआ

Wed, 25 Nov 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। गोरखपुर बाल सुधार गृह में भेजे गए हाटा कोतवाली के गांव पगरा निवासी 14 वर्षीय सिद्धांत सिंह की मौत के बाद पैदा हुए विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने अधिकारियों के समझाने पर सिद्धांत का गंडक नदी के किनारे हेतिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले घरवाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
हाटा कोतवाली पुलिस की ओर से बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए सिद्धांत और उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने चालान कर 21 नवंबर को न्यायालय में पेश किया था।
दोनों के नाबालिग होने पर न्यायालय ने उनको बाल सुधार गृह भेज दिया। जहां सिद्धांत की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण उसके पेट और पैर में चोट बताया गया था। इसके बाद परिवार के लोग हाटा पुलिस पर तीन दिनों तक किशोर को थाने में रखकर उसकी पिटाई करने का आरोप लगा कर दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की बात कहने लगे।
विज्ञापन

मामला अति संवेदनशील होने के कारण प्रशासन पहले से सतर्क हो गया। गांव में मंगलवार की रात शव आने के बाद विरोध की आशंका पर कई थानों की फोर्स हाटा कोतवाली में बुला ली गई थी। प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारी लगातार इस मामले पर नजर रख हुए थे। मंगलवार की रात में शव पगरा गांव में पहुंच गया। बुधवार की सुबह परिवार और गांव के लोग दरवाजे से शव को उठाने
से पहले दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे हाटा एसडीएम जेपी गुप्ता और तहसीलदार ने परिवार के लोगों और गांव के वालों से बातचीत कर उन्हें समझाया।
कई दौर की बातचीत के बाद परिवार के लोग सिद्धांत के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए  तैयार हो गए। इसके बाद सुबह करीब साढे़ दस बजे शव उठा कर अंतिम संस्कार के लिए गंडक नदी के किनारे हेतिमपुर घाट चले गए। वहां सिद्धांत का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें