फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार रुपये ले भागा उचक्का

Sat, 18 Jun 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के टेकुआटार बाजार स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में रुपये जमा करने गई महिला के हाथ से 40 हजार रुपये लेकर एक उचक्का भाग गया। उचक्के ने मदद के बहाने महिला के हाथ से फॉर्म और रुपये ले लिया। काउंटर पर खड़ा युवक रुपये लेकर वहीं से गायब हो गया।
विज्ञापन



टेकुआटार बाजार निवासी विमला देवी शनिवार को घर से 40 हजार रुपये जमा करने के लिए बाजार स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में पहुंची थीं। महिला के अनुसार वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद के बहाने उसका फॉर्म भरा और हाथ से रुपये लेकर काउंटर पर जमा करने पहुंच गया।

महिला के अनुसार काउंटर पर रुपये रखने के बाद वह युवक फिर फॉर्म व रुपये लेकर वहां से वापस लौटा और फॉर्म में सुधार की बात कहकर भीड़ में गायब हो गया। कुछ देर इंतजार के बाद महिला उसे खोजने लगी लेकिन परिसर में उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे लोग भी उसे खोजने लगे। इसके बाद महिला ने बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस संबंध में रामकोला थाने के एसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। अगर पीड़ित महिला तहरीर देती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें