फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की चपेट में आया शिक्षक, मौत

Tue, 12 Dec 2017 12:43 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
bus accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाजिलनगर।  कुश्‍ाीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहानपट्टी गांव के सामने एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार 45 वर्षीय शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद शिक्षक के शव के पोस्टमार्टम को लेकर काफी देर तक तनातनी बनी रही। 
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार गांव के उपाध्याय टोला निवासी इस्माइल उम्र 45 वर्ष उत्तराखंड में शिक्षक थे। वह घर छुट्टी पर आए थे। सोमवार को पुन: गांव के एक युवक के साथ बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए कसया जा रहे थे। वह मधुरिया पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि एक निजी स्कूल बस की चपेट ने आ गए। इससे उनकी मौके ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा नूर नाम का 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गई, जहां शिक्षक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं नूर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। 

उधर, मृत शिक्षक का मेमो बनाकर डॉक्टर ने पटहेरवा के एसओ को प्रेषित कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद मेमो वापस आ गया, जिसे लेकर अस्पताल में काफी देर तक तनातनी बनी रही। वहां पहुंचे फाजिलनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी एवं छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजन शुक्ला की पहल पर तुर्कपट्टी थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें