फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से सऊदी की जेल में है संजीव

Wed, 24 Aug 2016 11:01 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
दुदही। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के चौबेया पटखौली गांव का एक नौजवान चार महीने से सऊदी अरब की जेल में बंद है। इस नौजवान को एजेंट ने वहां टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया था। बेटे के जेल में बंद होने की खबर सुनकर बूढ़े मां-बाप की आंखों के आंसू नहीं थम रहे हैं। इस लाचार परिवार की मदद के लिए गांव का एक नौजवान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने के लिए दिल्ली गया हुआ है।
विज्ञापन


इस गांव निवासी केशरी राय का बेटा संजीव राय 11 नवम्बर 2014 को सऊदी गया था। संजीव को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक एजेंट ने डेढ़ लाख रुपये लेकर विदेश में अच्छी नौकरी पर भेजा था। एजेंट ने संजीव को धोखे से टूरिस्ट वीजा थमा दिया था। सऊदी अरब में तीन माह तक एक दुकान में कार्य कराया गया। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद उसका पासपोर्ट भी रख लिया गया और उसे काम से हटा दिया गया। इधर-उधर भटक रहे संजीव को कुछ भारतीय लोगों ने मदद की। वहां की पुलिस से छिपकर दो साल तक उसने सऊदी अरब में ही गुजार दिया। पासपोर्ट न होने के चलते वह अपने देश वापस भी नहीं आ पा रहा था। रुपये खत्म होने के चलते घर की माली हालत और भी खराब हो गई है। चार माह पहले संजीव को सऊदी अरब की पुलिस ने बिना वीजा और पासपोर्ट के पकड़कर वहां की जेल में डाल दिया। इसकी खबर घर पहुंची तो मां-बाप की आंखों से नींद गायब हो गई। रोते-बिलखते बुजुर्ग मां-बाप को कोई उपाय नहीं सूझ रहा। इनकी इस पीड़ा को देखकर गांव का एक नौजवान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने दिल्ली गया हुआ है। पिता केशरी राय के अनुसार वह क्षेत्र के विधायक अजय कुमार लल्लू से लगायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक को अपनी पीड़ा सुना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें