फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान को लेकर दो जगह मारपीट

Thu, 29 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/जटहां बाजार। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को पडरौना के जंगल बेलवा और विशुनपुरा ब्लॉक के धौरहरा बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने धौरहरा बूथ से ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि जंगल बेलवा के मामले में नौ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जंगल बेलवा पंचायत भवन पर मतदान के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई। आरोप है कि एक बीडीसी प्रत्याशी की ओर से फर्जी मतदान कराने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसको लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक टकरा गए। इस दौरान हुई मारपीट में मुर्तुजा का सिर फट गया और श्रवण, आफताब घायल हो गए। उनकी ओर से नौ लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।
दोपहर बाद धौरहरा बूथ संख्या 185 पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर एसडीएम, सीओ फोर्स के साथ पहुंचे और प्रधान तथा एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

उधर जरार के बूथ संख्या 16 पर एक नाबालिग को मतदान करते हुए मिलने पर एसडीएम सदर गनेश प्रसाद सिंह ने उसे हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
मंसाछापर में शाम पांच बजे रास्ते पर खड़े हूटर लगे एक वाहन को डीएम और एसपी ने कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें