फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता को गेट पर लिटाकर हंगामा किया

Thu, 28 Apr 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। हरिहरपुर स्थित हाइवे के किनारे संचालित एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने हंगामा किया। परिवार के लोगों का आरोप था कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते शनिवार को नवजात की मौत हो गई थी जबकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से गंभीर हालत में ही प्रसूता को घर भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग फिर इलाज के लिए उस अस्पताल पहुंचे और गेट पर लिटाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन



तमकुहीराज में हाइवे पर एक निजी अस्पताल दो वर्षों से संचालित है। बृहस्पतिवार को सेवरही थानाक्षेत्र के जगदीशपुर निवासी बीरबल प्रसाद ने कुछ लोगों के साथ अस्पताल पर पहुंचकर डॉक्टर और नर्स के खिलाफ  गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

उनका आरोप था कि बीते शनिवार को बहू संगीता को प्रसव पीड़ा हुई तो गांव की आशा से संपर्क किया गया, उसने सरकारी अस्पताल की जगह निजी अस्पताल में प्रसव कराने का सुझाव देकर भर्ती करा दिया। इलाज शुरू होने के कुछ समय बाद प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी अस्पताल में कुछ समय बाद मौत हो गई। परिवार के लोगों ने यह आरोप भी लगाया कि प्रसूता की हालत भी कुछ समय बाद गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे घर भेज दिया था।
विज्ञापन



इस संबंध में अस्पताल के डॉ. राजन श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की हालत के बारे में परिवार के लोगों को बताने के साथ सहमति पत्र भरवाकर भर्ती कराया गया था। अस्पताल से महिला को ठीक हालत में घर भेजा गया था। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें