फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत

Wed, 29 Nov 2017 12:36 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
file foto - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कठकुइयां। मंगलवार को कठकुइयां रेलवे स्टेशन के निकट एक गड्ढे में दो वर्ष का बच्चा गिर गया। उस गड्ढे में पानी भरा होने के कारण उसमें डूबने से बच्चे की मौत हो गई। कुछ देर बाद बच्चे का ढूढते हुए घरवाले पहुंचे और शव बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां निवासी टुनटुन चौहान का घर रेलवे स्टेशन के निकट है। उनके घर के बगल में ही गड्ढा है, जिसमें पानी भरा हुआ था। मंगलवार को दिन के करीब तीन बजे उनका दो वर्षीय पुत्र आर्यन खेलते हुए उस गड्ढे के पास चला गया। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। उसमें गिर जाने से आर्यन डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
काफी देर तक आर्यन कहीं घर में नजर नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। हर तरफ ढूंढने के बाद उसे खोजते हुए गड्ढे की तरफ गए तो पानी में उसका शव दिखा। घरवालों ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। देर शाम परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें