कुशीनगर के छितौनी में शनिवार की रात हनुमानगंज पुलिस ने जिंदाछपरा गांव के निकट एक बोरी शराब बरामद की। इस बोरी में नेपाली, बिहारी और देसी शराब की शीशियां भरी हुई थीं। पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिसके पास तमंचा और कारतूस मिले।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर रात जिंदाछपरा गांव के तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास तमंचा, कारतूस के अलावा 70 पाउच नेपाली शराब, 15 पाउच बिहार निर्मित शराब, 27 शीशी देसी शराब और शराब की बोतलों के 500 ढक्कन मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम नगीना यादव निवासी जिंदाछपरा थाना हनुमानगंज बताया। इस संबंध में एसओ हनुमानगंज जैसराज यादव का कहना था कि क्षेत्र में शराब का अवैध धंधा करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। जिन दुकानों पर लोग शराब पीते पाए जाएंगे, उनके साथ दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।