रामकोला में पंजाब चीनी मिल से ड्यूटी कर घर पहुंचे श्रमिक की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने रविवार सुबह मिल परिसर में हंगामा किया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। कस्बा स्थित पंजाब चीनी मिल से ड्यूटी कर घर पहुंचे श्रमिक की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने रविवार सुबह मिल परिसर में हंगामा किया। हंगामे के कारण घंटे तक गन्ने की आपूर्ति बंद रही।
मिल के अफसरों द्वारा मृतक के बेटे को नौकरी देने के आश्वासन पर लोग माने। वहीं सूचना पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदरपुर गांव के लछिया टोला निवासी 50 वर्षीय जगदंबा यादव पंजाब चीनी मिल में सीजनल श्रमिक के रूप में कार्य करते थे। शनिवार रात में ड्यूटी के बाद चीनी मिल में स्थित आवास में रविवार भोर में पहुंचे।
घर के लोगों के अनुसार वे बाहर खड़े ही थे कि अचानक गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। उसके बाद मिल में पहुंचे और हंगामा करने लगे। वे परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। इस कारण दो घंटे तक गन्ना की आपूर्ति ठप रही।
श्रमिक की मौत की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री मैनेजर मानवेंद्र राय सहित मिल के अधिकारी पहुंच गए और परिवारीजनों को समझाने लगे।इस बीच रामकोला के एसओ सौदागर राय भी पहुंचे। परिवार के लोगों के न मानने पर फैक्ट्री मैनेजर ने मृतक के एक लड़के को नौकरी देने की बात कही, तब परिवार के लोग माने।