फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नेपाली शराब बरामद की

Fri, 08 Apr 2016 11:49 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
नेपाली शराब लदा मालवाहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। नेपाल से मालवाहक वाहन के जरिए तस्करी कर लाई गई शराब पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गांववालों के सहयोग से पीछा करके खड्डा थाना क्षेत्र के जखनिया के पास बरामद किया। पीछा कर रहे एक व्यक्ति को तस्करों ने मारपीट कर घायल कर दिया। चालक शराब लदा वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


खड्डा थानाक्षेत्र के गंडक नदी किनारे बसे मदनपुर सुकरौली में देशी शराब की दुकान है। यहां काम करने वाले कुछ लोगों को सूचना मिली कि बृहस्पतिवार को रात में नेपाली शराब की खेप लाई जाएगी। जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने तस्करों को पकड़ने के लिए इंतजार करने लगे।

रात करीब दस बजे मुख्य गंडक नहर के रास्ते एक मालवाहक तथा इसके आगे दो बाइक आती दिखी। इसके बाद जय गोविंद नाम के व्यक्ति ने अपने साथी के साथ वाहन को रोकने का इशारा किया। इस बीच एक तस्कर ने जय गोविंद पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद भी वह अपने साथी के साथ बाइक से तस्करों का पीछा करने लगा और इसकी सूचना शराब के अधिकृत दुकान के मालिक को दी। सूचना पाकर खड्डा पुलिस भी तस्करों का पीछा करने लगी।

तस्करों ने जब यह देखा कि शराब लदा वाहन खड्डा-पनियहवा रोड पर जखनिया गांव के पास पुलिस पकड़ लेगी तो चालक ने कच्चे रास्ते पर वाहन उतार लिया लेकिन वाहन खेत में फंस गया।

पुलिस अभी पकड़ पाती तब तक तक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। शोर सुनकर आधी रात को जखनिया चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस  वाहन पर लदे नेपाली शराब को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जिसमें 1400 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। इस संबंध में खड्डा एसओ नवीन सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छापे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें