कुशीनगर। मधुरिया पुलिस चौकी के पास सोहंग मोड़ पर सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने डेढ़ लाख नकद समेत लाखो रुपये के जेवर लूट कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी।
तुुर्कपट्टी थाने के सोहंग गांव निवासी रविन्द्र वर्मा की फाजिलनगर में ज्वेलरी की दुकान है।
सोमवार की शाम आठ बजे दुकान बंद कर अपने एक अन्य सहयोगी छोटू वर्मा के साथ बाइक पर घर जा रहे थे कि मधुरिया पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने रिवाल्वर तानकर पास रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, दो मोबाइल, सोने की चेन और लगभग डेढ़ लाख से अधिक कीमत के जेवरात लूटकर भाग गए।
पीड़ित ने इसकी सुचना मुकामी पुलिस को दी। इस बाबत एसओ अनिल कुमार दुबे का कहना था की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी और कुछ कहना मुश्किल है।