फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद राजेश कोर्ट में पेश, जमानत मिली 

Thu, 30 Jun 2016 11:57 PM IST
Kushinagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2014 में आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में सांसद राजेश पांडेय बृहस्पतिवार को जूनियर डिवीजन कसया/ प्रभारी एसीजेएम पंचम संजय कुमार के न्यायालय में हाजिर हुए। 20-20 हजार के दो जमानती और मुचलके दाखिल करने पर उन्हें जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


सांसद के खिलाफ 2014 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन और धारा 144 की अनदेखी, अधिक संख्या में वाहन लेकर नामांकन कराने के मामले में कसया थाने में केस दर्ज हुआ था। जिसमें सांसद को कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

बृहस्पतिवार को सांसद राजेश पांडेय न्यायालय में हाजिर हुए और उनकी तरफ से न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 20-20 हजार रुपये के दो जमानती और मुचलके प्रस्तुत किए गए। जिस पर न्यायालय ने सांसद को जमानत दे दी। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें