पडरौना। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें जिले की बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को चलवाने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अगुवाई में सुबह करीब 11 बजे कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर बाद इन लोगों ने एडीएम कृष्णलाल तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बंद पड़ी लक्ष्मीगंज, रामकोला, पडरौना, कठकुइयां और छितौनी चीनी मिलों को चालू कराने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए एक आयोग का गठन करने की मांग की गई है। इस दौरान रामपति सेन, सुरेश प्रसाद, चेतई प्रसाद, राधे, रामअधार, कुसुम देवी, भोला, सविता, सावित्री, प्रभावती, कमलेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।