फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों और छात्रों ने जाम लगाया

Sun, 10 Apr 2016 11:30 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
मदरसा शिक्षकों और छात्रों ने रविवार को पडरौना-कसया मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना में मदरसा छात्रों का परीक्षा केंद्र 30-40 किलोमीटर दूर इंटरमीडिएट कॉलेजों में बनाए जाने से नाराज मदरसा शिक्षकों और छात्रों ने रविवार को पडरौना-कसया मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सुभाष चौक पर प्रदर्शन के दौरान ये लोग परीक्षा केंद्र मदरसों में ही बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री आजम खां के विरुद्ध भी लगाए। दो घंटे बाद पहुंचे तहसीलदार नरेशचंद्र को ज्ञापन गुस्साए लोगों ने जाम खोला। 

मदरसा बोर्ड की तरफ से 11 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच मुंशी, मौलवी, आलिम, कालिम और फ जिल की परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसके लिए इस बार इंटरमीडिएट कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जनपद में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19625 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

रविवार को जनपद के कई मदरसों के शिक्षक और विद्यार्थी पडरौना नगर में एकत्र हुए।

दोपहर में इन लोगों ने नगर के सुभाष चौक कर प्रदर्शन किया। ये लोग पूर्व की तरह मदरसों में ही परीक्षा केंद्र बनाने की मांग कर रहे थे। इनका कहना था कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था होती है, लेकिन इस बार मदरसों की छात्राआें का परीक्षा केंद्र इंटरमीडिएट कॉलेजों में 30-40 किलोमीटर दूर बनाया गया है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ेगा।

नाराज लोगों ने पडरौना में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां के विरुद्ध नारे लगाए। दो घंटे बाद वहां पहुंचे तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपकर जाम समाप्त किया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें