दो घरों से चोरों ने ढाई लाख की नकदी और गहने उड़ाए
- अलग-अलग स्थानों से छह बाइक भी चोरी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरों ने जगाधरी की गोमती गली व थाना सदर क्षेत्र के बाड़ी माजरा स्थित सूने घरों को निशाना बनाकर ढाई लाख की नगदी सहित करीब तीन लाख के गहने चोरी कर ले गए। चोरों ने दोनों स्थानों पर घर का ताला तोड़कर वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अलग-अलग स्थानों से चोरों ने छह बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बॉक्स
एक घंटें में घर से उड़ाया ढाई लाख से भरा बैग: गोमती गली सुबोध जैन ने बताया कि गली में ही उनकी कपड़े की दुकान है। जबकि उसके ऊपर घर बना हुआ है। शनिवार शाम को वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान घर पर उसका बेटा व नौकर था। शाम करीब साढ़े छह उसका बेटा व नौकर भी किसी काम से यमुनानगर गया था। करीब एक घंटें बाद साढ़े सात बजे जब वे वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर के पिछले दरवाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दीवान बैड खुला पड़ा हुआ था। जिसके अंदर नकदी से भरा बैग गायब था। बैग में करीब ढाई लाख रुपये की नकदी थी। जो उन्होंने बिजनेस के उद्देश्य से रखी हुई थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ के केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इनसर्ट
परिवार गया था बाहर, चोरों ने ताले तोड़ घर से उड़ाए 40 हजार के गहने: बाड़ी माजरा की रूपनगर कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह गत 24 दिसंबर को परिवार समेत किसी काम से बाहर गया था। शनिवार देर वे घर लौटे तो ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी पड़ी हुई थी, जिसके अंदर का सामान गायब था। उसने सामान की जांच की तो घर से हजारों रुपये के सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इनसर्ट
नहीं रुक रही बाइक चोरी फिर छह उड़ाई: ट्विनसिटी में बाइक चोरी की वारदात नहीं रुक रही है। इसी कड़ी में चोरों ने अलग अलग स्थानों से छह बाइक उड़ा ली। शहर के चौपड़ा गार्डन निवासी मेहरचंद ने बताया कि देर शाम वह सरोजनी कालोनी में किसी काम से गया था। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। वहीं, गांव कामेशपुर निवासी जसपाल की किसी ने संजय विहार कालोनी से उसकी बाइक चोरी कर ली। जबकि गांव हरियाबांस निवासी रामपाल की बाइक गांव रतनपुरा क्षेत्र से चोरी हो गई। उधर, गांव साबापुर निवासी सुनील कुमार देर शाम गांव ताजकपुर में किसी काम से गया था। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। वहीं, देर शाम छछरौली निवासी कंवर सिंह की कस्बे के मेन बाजार से किसी ने बाइक चोरी कर ली। वहीं गांव लाहड़पुर निवासी पवन की किसी ने साढ़ौरा के रोजा पीर के नजदीक से मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए।