सेवरही। पंजाब नेशनल बैंक के सेवरही शाखा से रुपये निकालकर दुकान पर बैठी महिला की कुछ देर बाद वहीं मौत हो गई। महिला की पास बुक देखकर लोगों ने उसके गांव मठिया श्रीराम खबर भेजी। परिवारीजन शव लेकर बिना किसी कार्रवाई के घर चले गए।
तरयासुजान थाने के गांव मठिया श्रीराम निवासी विनोद तिवारी की पत्नी बेबी (40) मंगलवार को पीएनबी की सेवरही शाखा में रुपये निकालने आई थी। बताया जाता है कि दोपहर करीब दो बजे रुपये निकालने के बाद महिला बैंक के बगल में स्थित एक दुकान पर बैठ गई। महिला को चक्कर आ रहा था। कुछ देर बाद वहीं उसकी मौत हो गई। महिला को जमीन पर गिरा देखकर दुकानदार व अन्य लोग पहुंचे। वहां आए एक डॉक्टर ने महिला के मौत की पुष्टि की। लोगों ने महिला के पास से मिले पासबुक से घर का पता देखकर घरवालों को इसकी जानकारी दी।
इस संबंध में सेवरही के चौकी प्रभारी बृजेश मिश्र का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। परिवारीजनों ने कोई शिकायत या तहरीर पुलिस को नहीं दी है।