फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर 40 हजार निकाल लिए

Fri, 07 Oct 2016 12:07 AM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
रुपये - फोटो : Desk
विज्ञापन
हाटा। कस्बे के एक एटीएम पर बैलेंस चेक करने आए व्यक्ति का कार्ड बदल कर जालसाज ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी कार्ड धारक को मोबाइल पर मैसेेज आने के बाद हुई। पीड़ित ने बैंक को सूचना देने के साथ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के औरही गांव के रहने वालेे इफ्तेखार का खाता सेंट्रल बैंक में है और उन्होेंने एटीएम कार्ड ले रखा है। बुधवार की देर शाम को वह हाटा के सेंट्रल बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम पर अपने खाते का बैलेंस चेक करने गए हुए थे।
उसी समय एक युवक एटीएम में घुसा और उनकी मदद करने के लिए कार्ड लेकर मशीन में लगाया और उनको पिन डालने के लिए कहा। बैलेंस देखने के बाद वह वहां से चले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन

यह देख कर वह दंग रह गए। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड निकाल कर देखा तो वह उनका कार्ड ही बदल दिया गया था। उन्होंने इसकी सूचना बैंक के टोल फ्री नंबर पर देकर कार्ड को लॉक कराया और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें