फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu, 05 Nov 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मोहर्रम के दिन ताजिया के रास्ते को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कसया में 24 अक्टूबर को ताजिया के रास्ते रास्ते को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए थे। दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों के साथ अधिकारियों ने बैठक कर मामले का हल निकालना चाहा, लेकिन बात नहीं बनी। दोपहर बाद सौहार्द बिगड़ गया और पथराव शुरू हो गया था।
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े थे। दो दिनों तक कस्बे का माहौल खराब रहा और डीएम, एसपी को कैंप करना पड़ा था।
विज्ञापन

तीसरे दिन शांति कमेटी की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने शांति बनाए रखने का संकल्प लिया, तब जाकर माहौल शांत हुआ। इस मामले में दर्ज केस के तहत कस्बा के ताज मोहम्मद, खुर्शेद, रवि कुमार और टीपू रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि वीडीओ फुटेज के माध्यम से पहचान करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें