हाटा। हाइवे के जोलहिनिया चौराहे के पास चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों के साथ पैदल जा रहे दो राहगीर भी जख्मी हो गए, इसमें से एक की हालत गंभीर है।
शुक्रवार की देर शाम को हाटा कोतवाली के गौनर गांव के रहने वाले बबलू गौड़ और साहब सिंह बाइक पर सवार होकर गोरखपुर की ओर से हाटा की ओर आ रहे थे।
हाइवे के जोलहिनिया चौराहे के पास गोरखपुर की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे ये लोग बाइक सहित उछल कर सड़क पर गिर पड़े।
उसी समय वहा से पैदल गुजर रहे राहगीर पिपरही सुकरौली निवासी कुंदन और जोखन भी हादसे के चपेट में आ गए। लोगों की मदद से सभी घायलों को सुकरौली पीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां से दो घायलों को डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।