टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग गांव के घूरछपरा टोला में बृहस्पतिवार की शाम आग लगने से पांच झोपड़ियां जल गईं। इनमें रखे गृहस्थी के सभी सामान जैसे कपड़े, अनाज, बर्तन तथा अन्य जरुरी सामान जल गए। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। इस आगलगी में मुनेब चौहान, नारायण चौहान, रामवृक्ष, जगरनाथ की कुल पांच झोपड़ियां जली हैं।
्र