फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में व्यापारी के साथ मारपीट पर हंगामा

Fri, 19 Jan 2018 11:22 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
बँक में मारपीट के बाद जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुदही। 
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को पीएनबी की दुदही शाखा में एक व्यापारी की पिटाई की खबर से लोग उग्र हो गए। भीड़ ने बैंक के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के मैनेजर और गार्ड को थाने ले जाने का प्रयास किया लेकिन हंगामे की वजह से पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद और फोर्स मंगाकर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

दुदही बाजार निवासी गणेश किराना व्यापारी हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे पीएनबी की दुदही शाखा में 49 हजार रुपये निकालने गए थे। उस वक्त बैंक कर्मियों ने रुपये नहीं होने की बात बताकर दोपहर दो बजे के बाद आने को कहा। दो बजे गए तो शाम चार बजे बुलाया गया। गणेश के अनुसार शाम चार बजे बैंक पहुंचे तो गार्ड ने उन्हें समय खत्म होने की बात कहकर बाहर ही रोक दिया। इस बात पर सुरक्षा गार्ड तथा गणेश में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि गार्ड ने गणेश को बैंक के अंदर खींच लिया और मैनेजर के साथ मिलकर पिटाई कर दी। व्यापारी ने अंदर से शोर मचाया तो बाजार के काफी लोग बैंक गेट पर जमा हो गए। बैंक में हंगामा की खबर पाकर एसओ विशुनपुरा कृष्ण कुमार भी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में व्यापारी गणेश को बैंक से बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए दुदही सीएचसी भेजा गया। इसकी जानकारी होने पर बाजार के व्यापारी उग्र होकर बैंक गेट पर पहुंच गए। पुलिस बैंक के गार्ड और मैनेजर को बाहर निकालने लगे तब तक भीड़ ने गार्ड और मैनेजर को घेर लिया। पुलिस कर्मियों ने दोनों को फिर बैंक के अंदर भेजकर फाटक बंद कर दिया। कुछ देर बाद बरवा पट्टी तथा सेवरही एसओ भी फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ब्रांच मैनेजर और गार्ड को अपनी सुरक्षा में विशुनपुरा थाने ले गई। पीड़ित व्यापारी गणेश ने ब्रांच मैनेजर व गार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं, ब्रांच मैनेजर प्रमोद कुमार रज्जक ने भी ग्राहक पर गार्ड के साथ मारपीट तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ कृष्ण कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर करवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें