नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग को जाम कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया राजवाहा पुल पर बुधवार की देर शाम टैंकर की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग को जाम कर दिया।
मौके पर पहुंचे एसओ ने समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। बुधवार शाम लगभग सात बजे छोटकन पुत्र हुसैन (55) गांव पिपराबर सीवान थाना रामकोला पकड़ियार से बाजार करके घर वापस लौट रहे थे।
नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर पकड़ियार बाजार चौराहे के समीप खजुरिया रजवाहा पुल पर टैंकर से ठोकर लग गई। इस हादसे में साइकल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर सुनते ही गांव तथा आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे गए। लोगों ने नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगने के करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे एसओ शैलेश सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया।