फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क पूरा नहीं होने पर छात्रा को पीटा

Wed, 24 May 2017 11:01 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज।             
विज्ञापन

तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा को होमवर्क पूरा नहीं करने पर एक अध्यापक ने बुधवार को पीट दिया। घर पहुंची छात्रा से इसकी जानकारी होने पर घरवाले स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। किसी तरह से बीच-बचाव कराकर मामला शांत हुआ। शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता हो रही थी। 
विज्ञापन


सेवरही ब्लॉक की ग्राम सभा तरया किनवारी निवासी एक व्यक्ति की 10 वर्षीय पुत्री सलेमगढ़ बाजार स्थित एक अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूल में पढ़ती है। बुधवार को एक अध्यापक ने छात्रा के होमवर्क की जांच करने के लिए कॉपी मांगी। होमवर्क पूरा नहीं होने पर उसे घर भेज दिया गया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही जब वह छात्रा घर से पुन: स्कूल आई तो होमवर्क पूरा नहीं होने का हवाला देकर उसे आफिस में ले जाकर पीटा गया। डरी-सहमी छात्रा फिर घर लौटी और स्कूल में हुई पिटाई से घरवालों को अवगत कराया। नाराज परिवारीजन स्कूल हंगामा करने लगे। अध्यापकों और कुछ अन्य लोगों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। देर शाम तक स्कूल प्रबंधन की तरफ से मामले को रफा-दफा कराने के लिए पीड़ित पक्ष से वार्ता की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें