फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा चालू करने गए बालक की करंट से मौत

Thu, 05 Apr 2018 11:34 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
घ्ाटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुबेरस्थान।  थाना क्षेत्र के बतरौली बाजार में बृहस्पतिवार की शाम पंखा चालू करने गया बालक करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गया। बेसुध होकर गिरे बालक की हालत देखकर परिजनों ने सप्लाई बंद की और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के फागूपुर विशुनपुरा निवासी अकबर के लड़की आशू की शादी थाना क्षेत्र के ही बतरौली बाजार गांव में हुई है। बृहस्पतिवार को अकबर का पुत्र रेहान (11) बतरौली बाजार अपनी बहन के घर आया था। दिन के करीब चार बजे रेहान अपनी बहन के कमरे में लगे पंखे को चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी बीच पंखे में लगे तार का कटे हिस्सा रेहान के शरीर से छू गया और करंट की चपेट में आने से रेहान उसी में चिपक गया। कुछ ही देर बाद बहन आशू उस कमरे में गई तो रेहान की हालत देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग भी वहां पहुंचे और मेन स्वीच से सप्लाई बंद कर रेहान को तार से अलग किया गया। आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन रेहान का शव लेकर उसके गांव फागूपुर विशुनपुरा पहुंचे। रेहान का शव गांव पहुंचते ही मां शायरा समेत अन्य घरवालों की चीख पुुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया था। देर शाम परिजनों ने रेहान के शव को दफना दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें