फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर किया सड़क जाम 

Sat, 22 Oct 2016 11:23 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को दूसरी औरत के साथ पकड़े गए व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार को महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र में मिला था। शनिवार को घरवालों ने खड्डा-नेबुआ मार्ग स्थित बगहवा इनार के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। लोग इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। करीब दो घंटे तक लगा रहा जाम पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खत्म कराया। खड्डा के विधायक और एसओ ने घरवालों को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


खड्डा थाना क्षेत्र के बहोर छपरा गांव निवासी जयप्रकाश एक  सप्ताह पहले इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में गया था। वहां रात में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। घरवाले उसे पीटते हुए गांव के बाहर लेकर गए। तभी से वह गायब था। जयप्रकाश के पिता के अनुसार सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचे तो लड़के की साइकिल मिली थी। इसके बाद जयप्रकाश की  पत्नी ने खड्डा पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामले में रुचि नहीं दिखाई। इसकी शिकायत एसपी से भी की गई थी। बृहस्पतिवार को जयप्रकाश का शव महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी गंडक नदी के बैकुंठी घाट के पास मिला। महराजगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जयप्रकाश के घरवालों को इसकी सूचना दी। शुक्रवार की रात में परिवार के लोग शव लेकर बहोरछपरा वापस आए। शनिवार की सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष बगहवा इनार के सामने खड्डा-नेबुआ मार्ग पर पहुंचे शव रखकर जाम लगा दिया। नाराज लोगों ने खड्डा थाने के एक एसआई पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुतला जलाया। ये लोग जयप्रकाश की पिटाई करने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। लोग इतने आक्रोशित थे कि एक दरोगा को भी फजीहत झेलनी पड़ी। सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद खड्डा पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद पहुंचे खड्डा के विधायक विजय दूबे और एसओ श्रीप्रकाश यादव ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। दोपहर बाद परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमत हुए। इसके बाद जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें