फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में विस्फोट, दो लोगों की मौत

Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद पीड़ितों का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे सिलिंडर रिसने से एक घर में आग लग गई। कहा जा रहा है कि घर में रखा सिलिंडर फटने से तीन बच्चों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें से दो बच्चों की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पीड़ितों का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुल्तानपुर गांव के निवासी खलील अंसारी घर में बुधवार की रात रसोई गैस फैल गया था।

खाना बनाते समय आग लग गई। कहा जा रहा है कि आग लगने के दौरान तेज धमाका हुआ था। उसकी जद में आने से वहां मौजूद खलील अंसारी उम्र 55 वर्ष, अमरुन निशा 50 वर्ष, असबुन निशा 28 वर्ष, इजहारुल 20 वर्ष, शब्बू पांच वर्ष, इश्तियाक तीन वर्ष, सोनू एक वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव के लोगों ने सभी घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहां से देर रात सभी घायलों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की दोपहर में तीन वर्षीय इश्तियाक की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा शाम के समय पांच वर्षीय सब्बू ने भी दम तोड़ दिया। उसके बाद इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या दो हो गई।

इस घटना में घर की आरसीसी छत टूटकर गिर गई है और मकान के दोनों ओर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।  इस संबंध में एसओ पटहेरवा जितेंद्र यादव का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे थे। हादसा रिसाव से होना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें