फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से एक की मौत

Thu, 05 May 2016 11:17 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटवा बाजार (ब्यूरो)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर में एक व्यक्ति के घर हैंडपंप की बोरिंग के दौरान पाइप निकालते समय बिजली के तार में छू गया। पाइप में करंट उतरने से बोरिंग कर रहा 45 वर्षीय रामपुर बांगर निवासी मिस्त्री दिवाकर गंभीर रूप से झुलस गया। लोग उसे नेबुआ नौरंगिया सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के रामपुर बांगर निवासी 45 वर्षीय दिवाकर पुत्र शारदा गड़हिया बसंतपुर में छोटेलाल के घर हैंडपंप बोरिंग कर रहे थे। बोरिंग करने के बाद घर जाने के लिए पाइप को निकाल रहे थे कि उसी दौरान पाइप ऊपर बिजली के तार से छू गया। इससे वह पाइप में करंट आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए।

आननफानन में लोग नेबुआ नौरंगिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। करंट से मौत होने की जानकारी मिलने पर थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी का कहना था कि घटना की जानकारी उन्हें है। इसमें विभाग का कोई दोष नहीं है। जहां हाईटेंशन तार गुजर रहा हो, वहां लोगों को खुद भी सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें