फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने पुलिस जीप की तरफ घुमा दिया ट्रक, जवान बचे

Sun, 08 May 2016 11:17 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
रामकोला में थाने की पुलिस शनिवार को पशु तस्करों के हमले से बच गई। गश्त के दौरान तेज गति से रगड़गंज की तरफ  से आ रहे मिनी ट्रक को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस जीप की तरफ ट्रक घुमा दिया। पुलिस जीप के चालक ने सतर्कता दिखाते हुए किसी तरह से अन्य लोगों की जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोका। जिस पर 23 मवेशी बरामद हुए। हालांकि, ट्रक चालक और उस पर सवार अन्य लोग मौके का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस ने चालक, वाहन स्वामी सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रामकोला थाने के एसओ अनिल सिंह एसआई बी सिंह और कांस्टेबल विनोद यादव के साथ रात में गश्त पर थे। जब वह रगड़गंज में गश्त पर थे, उसी दौरान कप्तानगंज की तरफ  से आ रहे एक वाहन की लाइट दिखाई दी। एसओ के निर्देश पर कांस्टेबल ने जब टार्च जलाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो भागने के चक्कर ने ट्रक चालक ने वाहन पुलिस जीप की तरफ घुमा दिया। गनीमत थी कि पुलिस जीप के चालक ने सतर्कता दिखाई और किसी तरह से वाहन किनारे कर पुलिस के जवानों के जान बचाई। बौखलाई पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और कुछ दूर बाद ट्रक को पट्टा लगाकर रोका। इस बीच ट्रक चालक और उस पर सवार अन्य लोग मौके का लाभ उठाकर भाग गए। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि ट्रक पर 23 मवेशी बरामद हुए। ट्रक चालक, वाहन स्वामी सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें