फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसे के हमले से सास की मौत, बहू समेत दो घायल

Wed, 17 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
buffalo
विज्ञापन
कुशीनगर में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसवा गांव में भैंसे के हमले से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर है। गांव में भैंसे का आतंक छाया हुआ है।
विज्ञापन

15 अगस्त को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसवा गांव में एक भैंसा नट समुदाय की आबादी की ओर पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडे से दौड़ाकर पीटा और आबादी से हटाने का प्रयास किया।
  इस पर भड़का भैंसा गांव के बाहर खेत में बहू मंगरी के साथ काम कर रही मदनिया पत्नी नसरुद्दीन (65) और सैदुन पत्नी हदीश (45) पर हमला कर दिया। मदनिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंगरी और सैदुन गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

  गांववालों की मदद से दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मदनिया के पति नसरुद्दीन लगभग तीन वर्ष से लकवाग्रस्त हैं। उनकी सेवा की जिम्मेदारी भी मदनिया पर थी।
  इस घटना के बाद से नसरुद्दीन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि भैंसे के हमले से पत्नी की मौत हो गई, जबकि बहू मंगरी के कमर की हड्डी टूट गई है। वहीं सैदुन के गले की हड्डी टूटी है। गरीब परिवार के होने के कारण इनके इलाज के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा है।
  भैंसे के डर से लोगों ने घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। इस संबंध में हल्का दरोगा देवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है । गांव में पुलिस भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें